तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने सरूरपुर कलां गांव में ईंट भट्ठे से युवक को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद किया। युवक तमंचे से आसपास के लोगों को डराता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बृहस्पतिवार देर शाम एसआई मुकेश कुमार फोर्स के साथ सरूरपुर गांव के जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी समय यह युवक सड़क पर घूमता मिला। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी शाहरुख छपरौली कस्बे का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह परिवार सहित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और अपने पास तमंचा रखता है।