फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा में देवर-भाभी पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुब्बीपुर निवाड़ा में देवर-भाभी पर किया पथराव
विज्ञापन

बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में पेट्रोल पंप के पास छह माह की बच्ची को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे देवर-भाभी पर छह-सात लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी कामिल ने बताया कि उसके भाई आस मोहम्मद की छह माह की बेटी सुहाना घर में चारपाई पर लेटी हुई थी। दूसरे मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी घर पर आई और बच्ची के साथ खेलने लगी। किशोरी ने अचानक छह माह की बच्ची को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन आए तो किशोरी भाग निकली। कामिल और उसकी भाभी साहिन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि यहां छह-सात लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दोनों घायल हो गए। बाद में उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें