फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक व उसके बेटे समेत छह लोग पहुंचे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

तहसील गेट के सामने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले होटल मालिक व उसके बेटे समेत छह लोगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
शनिवार को तहसील गेट के सामने होटल में अमित राठी सूजती, आजाद निवासी शबगा और 12 वर्षीय अर्जुन खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके आगे रखे ग्लास को उठाकर पानी पी लिया और उनकी प्लेट में भी फेंक दिया। इसको लेकर उन्होंने होटल मालिक को शिकायत की तो उनके बीच कहासुनी हो गई। बाद में होटल मालिक व कर्मचारियों ने तीनों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा । इससे हाईवे जाम हो गया । बाद में जब पुलिस होटल मालिक व उनके कर्मचारियों को पकड़कर लाई तो होटल मालिक के बेटे ने एक दरोगा से अभद्रता की ।
इस मामले में अमित राठी ने होटल मालिक व उसके बेटे व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया । पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक प्रमोद पुत्र रघुवीर व उसके बेटे आशु निवासी बड़ौत व कर्मचारी गौरव पटेल पुत्र गणेश पटेल बिहार, ओमप्रकाश पुत्र नंदू लाल करनावल दिल्ली, अर्जुन पुत्र बादशाह बिहारीपुर दिल्ली, जुबेर पुत्र अहमद फतेहपुरी सहारनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा और अन्य कर्मचारियों की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


डीजीपी के दरबार में पहुंचा मामला
बड़ौत। बड़ौत में होटल पर मारपीट का मामला डीजीपी के दरबार में भी पहुंच चुका है और उन्होंने इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी बागपत एसपी से ली है और पुलिस को इस मामले में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


होटल मालिक लगातार लगाता रहा सिफारिश
बड़ौत। इस मामले में होटल मालिक के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न हो, इसको लेकर लगातार सिफारिश का सिलसिला बना रहा, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपी होटल मालिक को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें