फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने जा रहे तीन युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक से पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने जा रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदीप, बाबू व सावन निवासी मीतली को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों आपराधिक किस्म के युवक हैं और हरियाणा के बहालगढ़ में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें