फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान को फेसबुक फ्रेड से विवाह करना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बीएसएफ के एक जवान को पहली पत्नी और बच्चों से छुपकर अपनी फेसबुक फ्रेंड से विवाह करना भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी बृहस्पतिवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंच गई। वहां करीब दो घंटे की बहस के बाद बीएसएफ जवान ने उसे दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया और अपने घेर में उसको रहने का कमरा दे दिया।
खेकड़ा शहर के एक मोहल्ले का एक 50 वर्षीय व्यक्ति बीएसएफ में जवान है। करीब एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी जान पहचान बिहार की 25 वर्षीय युवती से हो गई। जान पहचान मोहब्बत में बदल गई। एक माह पूर्व दोनों ने बिहार में युवती के परिजनों की उपस्थिति में मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने दिल्ली आकर किराये पर कमरा ले लिया। युवती का आरोप है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद उक्त व्यक्ति गायब हो गया। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को वह खेकड़ा कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के सूत्रों से थाना पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाया। जहां करीब दो घंटे की कड़ी बहस के बाद बीएसएफ के जवान को मानना पड़ा कि उसने उक्त युवती से शादी की है। कोतवाली पहुंचे जवान के परिजनों की उपस्थिति में युवती को स्वीकार करने और सुरक्षा करने का लिखित समझौता हो गया। कोतवाली में मिठाई लाकर बांटी गई। नवविवाहित जोडे़ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पहली पत्नी और बच्चों के गुस्से से बचने के लिए दूसरी पत्नी को घर के बजाय घेर में रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें