फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सांकरौद व सुभानपुर के जंगल में चल रही हैं शराब की अवैध भट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद एवं सुभानपुर के जंगल में शराब की अवैध भट्ठी धड़ल्ले से चल रही हैं, लेकिन पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन

रुड़की और सहारनपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद और सुभानपुर के खादर में यमुना नदी के समीप धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चलाई जा रही हैं। अवैध शराब बनाने वाले पुलिस से बचने के लिए रात में आधी रात में भट्टियां चलाते हैं। सुबह होने से पहले ही भट्ठी की आग को बुझा दिया जाता है। इसके बाद शराब बनाने के बर्तनों को भी यमुना नदी के किनारे खड़ी झाड़ियों में छुपा दिया जाता है। शराब माफिया कुछ शराब आसपास के गांवों में बेच देते हैं। बाकी की शराब को बिक्री के लिए यमुना नदी पार कर हरियाणा लेकर चले जाते हैं। शराब की इन भट्ठियों के प्रति प्रशासन भी जानकर अनजान बना हुआ है। क्षेत्र में चल रही इन भट्ठियों के कारण सैकड़ों जिंदगी दाव पर लगी हुई हैं। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि अवैध शराब की भट्ठी चलाने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच करा अवैैध शराब बनाने वाले माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें