फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर में मेरठ रोड पर दो सप्ताह पहले दो दुकानों में हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा तो दूर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। पीड़ित दुकानदारों ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी नईम व ताहिर ने एसपी को बताया कि मेरठ रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकानें हैं। 14 मई को अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी किया। एक दुकान में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया था। दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने पर दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। यह आक्रोश कभी भी सड़कों पर उतरकर फूट सकता है। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। एसपी से खुलासे की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को एक सप्ताह के भीतर घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा इस्लामपुर निवासी राहुल पुत्र सुक्रम पाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 मई को उसकी गांव के ही व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इसी विवाद को लेकर 15 मई को आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन व सिर पर गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने परिजनों पर भी हमला किया। मामले में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों ने एसपी से धारा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर रामलाल, अमर सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें