बागपत। हेवा गांव के किसान अजीत की हत्या के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस मृतक के नजदीकी को हिरासत में लेकर सबूत जुटाने में लगी हुई है। बुधवार को पुलिस किसान हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव के जंगल में शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग किसान अजीत की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। खेतों में फसलों की रखवाली करने वाले किसानों ने दो लोगों को बाइक पर भागते देखा था। मृतक की पत्नी उषा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में लगी हुई हैं। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। मृतक के किसी महिला से प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। इस कारण उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मृतक के नजदीकी को हिरासत में लिया है। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस किसान अजीत की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। कुछ पूछताछ बाकी बची है।