खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर में विवादित दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
खेकड़ा शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी नईम का पड़ोसी इकराम से मकान के बीच की दीवार को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा है। दोनों दीवार पर अपना अपना दावा कर रहे हैं। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे इकराम दीवार को तोड़ने लगा। इसका पड़ोसी नईम एवं उसके परिजनों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं लात घूंसे चले। मारपीट में एक पक्ष के नईम और दूसरे पक्ष के इकराम, वाजिद समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने खेकड़ा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।