फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला की युवती को मेवला भट्टी में पीट पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव की युवती की मेवला भट्टी में ससुरालियों ने दहेज के लालच में पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने लोनी थाने में आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाबला गांव निवासी ज्ञानचंद ने माह फरवरी 2018 में अपनी दो बेटी निकिता व विनीता की शादी लोनी थाना क्षेत्र के मेवला भट्टी गांव निवासी दो सगे भाई अंकित और अनुज बंसल के साथ की। उन्होंने बताया दोनों विवाहिता के ससुराल वाले शादी में दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी दोनों महिलाओं को परेशान करते थे और उन्हें यातनाएं देते थे। उन्होंने कहा गत दिवस ससुरालियों ने दहेज को लेकर विवाहिता निकिता के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसको पीट पीटकर मार डाला। मृतक महिला पूर्व प्रधान ब्रहम सिंह की भतीजी हैं। मामले में मृतक के भाई कमल ने आरोपी पति अंकित समेत सास, ससुर और चाची के खिलाफ लोनी थाने में तहरीर दी । उधर, मामले में बागपत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें