बागपत। बाघू गांव में भूखंड में कूड़ा डालने के विवाद में पड़ोसियों ने 14 वर्षीय किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव निवासी रमजान ने बताया कि उनके घर के सामने खाली भूखंड है। इसमें वे कूड़ा डाल देते हैं। पड़ोसी भूखंड में कूड़ा नहीं डालने देते हैं। जबकि यह भूखंड उनका नहीं है। उसका 14 वर्षीय बेटी जाहिदा भूखंड में कूड़ा डालने गई तो पड़ोसियों ने उसे कूड़ा नहीं डालने दिया। उसने वजह पूछी तो तीन लोगों ने उसकी पिटाई की। इससे वह घायल हो गई। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर किशोरी का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी।