बागपत। प्रेम साड़ी एम्पोरियम में तीन महिलाएं कपड़ा चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। शक होने पर शोरूम के कर्मचारियों ने महिलाओं के थैलों की तलाशी ली। इसमें से कुर्तियां बरामद र्हुइं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को तीन महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने नगर के होलिका चौक स्थित प्रेम साड़ी एम्पोरियम में घुस पहुंची तथा वहां से कुर्तियां व अन्य कपड़े चोरी कर लिए। ये महिलाएं कपड़े चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गयी। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिलाओं के थैले से कपड़े बरामद हुए। साड़ी शोरुम मालिक प्रेम ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। घर का खर्चा चलने के लिए उन्हें पैसे की जरूरत है। इसलिए उन्होंने चोरी की। पुलिस ने राजी निवासी हर्ष विहार दिल्ली, कमलेश निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, हुस्नारा निवासी परीक्षितगढ़ मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वही सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।