फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मिनी बस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने मिनी बस के चालक से मारपीट कर दी। आरोप है कि चालक ने रास्ते में ही बस नहीं रोकी थी। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शामली निवासी विनोद ने बताया कि वह मिनी बस का चालक है। शनिवार को बस में यात्री लेकर लोनी जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने बस को रुकवा लिया और उसे नीचे उतारकर लात घूसों से पिटाई की। आरोप है कि उसने रास्ते में बस नहीं रोकी थी, इसलिए उसकी पिटाई की गई है। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें