फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में परचून की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में मंगलवार की में चोर परचून की दुकान के ताले तोड़कर नगदी सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। सिसाना गांव निवासी विकास उर्फ प्रेम पुत्र प्रहलाद ने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। मंगलवार की रात में करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह उसका भाई विक्रांत उर्फ भोला दुकान खोलने गया तो दुकान के ताले टूटे मिले और दुकान के अंदर से सामान गायब मिला। रात्रि में चोर दुकान के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये की नगदी, इंवेटर, बैटरी, दाल, चीनी समेत 50 हजार रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें