खेकड़ा (बागपत)।
शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। शहर से बाइक चोर आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी बिजेंद्र बाजार में पुलिस चौकी के समीप फलो का ठेला लगाता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे शहर के बाजार में उसकी बाइक ठेले के समीप में खड़ी थी। फल विक्रेता फल बेचने में लगा था। इसी दौरान वहां पर एक बाइक चोर पहुंचा और चोर ने बाइक का लोक खोल लिया और बाइक को चोरी कर ले जाने लगा। तभी पड़ोसी ठेले वाले की नजर चोर पर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी और बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने बाइक चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।