फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकम्प।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पडे़ होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का सिर एवं चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और मृतक देखने में अर्द्धविक्षिप्त लग रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी वाहन के कुचलने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। खेकड़ा शहर चौकी प्रभारी योगेश गिरि ने बताया कि शव की शनाख्त नहीं हो सकी। मृतक का सिर व चेहरा बुरी तरह कुचला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें