फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में 12 बीघा गेंहू व गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में पूर्व प्रधान त्रिपाल राणा, भोपाल राणा पुत्र महेंद्र व बलबीर पुत्र रामचंद्र आदि किसानों के खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। ढीले तार आपस में भिड़ने के कारण उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर किसानों ने निरपुड़ा बिजलीघर पर से सप्लाई बंद कराई। किसानों ने मिट्टी, पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक त्रिपाल व भोपाल की तीन बीघा गेहूं, तीन बीघा गन्ने की फसल व बलबीर की छह बीघा गन्ने की फसल जल चुकी हैं। पीड़ित किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें