बागपत। निवाड़ा गांव से 12 दिसंबर 2018 को अज्ञात चोर मुकेश पुत्र महेंद्र निवासी निवाड़ा का हाईवा चोरी कर ले गए थे। शनिवार को पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को पकड़ा
बागपत। पुलिस ने काठा गांव से सचिन को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ लिया। उसके पास से सट्टे की पर्ची व 1170 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
तेड़ा से युवक लापता, पत्नी ने तहरीर दी
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को उसका पति प्रवीन कुमार टेंट का सामान लेने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई। उसने थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।