फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में घुसे बदमाश, ग्रामीण जागे तो भाग गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी में घुसे बदमाश, ग्रामीण जागे तो भाग गए
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड से सटे सूर्य नगर, साकेत कालोनी और न्यू राम नगर में कई दिनों से बदमाशों का आतंक छाया हुआ है। यहां के निवासी भयभीत है। बृहस्पतिवार को छह सात बदमाश सूर्य नगर में घटना को अंजाम देने के लिये घुसे तो लोगों में जाग हो गई और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

कालोनियों में रहने वाले सभासद पति प्रदीप भूरा का कहना है कि कई दिनों से कालोनी में रात्रि में बदमाश आ रहे हैं। लेकिन कालोनीवासियों की सजगता से वे घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं जबकि एक माह के अंतराल में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस इन बदमाशों को रोकने में विफल हो रही है। बृहस्पतिवार रात में छह-सात हथियारबंद लोग सूर्य नगर में चोरी के इरादे से घुसे। लेकिन जाग रहे लोगों को इसकी भनक लग गई और वे शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिये निकल पड़े। बदमाश लोगों को आता देख फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें