बड़ौत (बागपत)। जौहड़ी गांव के दंपती ने तहसील पहुंचकर शिकायत की कि गांव के ही कुछ कुटुंबी लोगों ने उन्हें पीटकर घायल किया और जान से मारने की कोशिश की और उन्हें अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे वे भयभीत है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को कपिल कश्यप व उसकी पत्नी रूपिन तहसील पहुंचे। उनका कहना था कि उनके परिवार के दबंग लोग ने सभी हदें पार कर दी है। उन्होंने सरकारी हैड़पंप में सबमर्सिबल डाले जाने की शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई हुई थी। इसको लेकर परिवार के कुटुंबी लोग उनसे खफा है। उन्होंने बीच गली में दंपती से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्हें पूरे गांव में अर्द्धनग्न कर घुमाया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इस मामले में एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।