फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों में माता-पिता भी दर्ज कराए बयान- एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एडीजी विशेष जांच प्रकोष्ठ डा. सत्येंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी एसपी दफ्तर पहुंचकर एससी-एसटी मुकदमों की गहनता से समीक्षा की। मुकदमों में सही जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के मुकदमों में पीड़ित के माता-पिता के भी बयान दर्ज कराए जाएं। केस डायरी को सही तरीके से मनाकर कोर्ट में पेश करें , जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी मुकदमों में निर्दोष लोगों को न फंसाया जाए। पुलिस अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें