बड़ौत (बागपत)।
कार में सवार चार व्यक्ति बावली रेलवे हाल्ट से दो बच्चों सहित महिला को अगवा करके ले गए। इस संबंध में महिला के भाई ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर रात तक घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित अमित पुत्र सुंदर बावली गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को नैनाता में अपने बहन सरिता पत्नी अनिल को लेने गया। जब वह ट्रेन से बावली हाल्ट पर उतरा और गांव की ओर चला तो पहले से कार लिए खडे़ चार लोग उसे अगवा कर ले गए। कार सवार उसकी बहन के दोनों बच्चों को साथ ले गए, आरोप है कि बहन के पास 50 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवरात भी थे, इस संबंध मेें कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, अभी तक बहन का कहीं पता नहीं चला, परिजनों ने उसे ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है महिला को अगवा करने वालों की तलाश की ला रही है, पता लगने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।