बड़ौत (बागपत)। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कुरैशियान मोहल्ले में ताबड़तोड़ छापे मारे। हालांकि पुलिस को कोई हाथ नहीं लगा। कोतवाल संजीव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के तमाम एसआई व पुलिसकर्मियों ने कुरैशियान मोहल्ले में वांछित अपराधियों की पकड़ के लिए अभियान चलाया। एक घंटे तक इस अभियान के दौरान मोहल्ले में पुलिस ने वांछित अपराधियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन महिलाओं के अलावा कुछ नहीं मिला। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाल ने कहा मीट के मामले में व अन्य अपराधों के मामले में कई अपराधी वांछित चल रहे थे, इसलिए वहां पर दबिश दी गई है।