बड़ौत (बागपत)।
चोर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार की रात्रि खड़े कैंटर को चुराकर ले गए। गाड़ी मालिक सचिन कश्यप पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कश्यप गली नेहरू रोड ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात्रि में उसके चालक ब्रहम पाल पुत्र प्रकाश चंद ने कैंटर गाड़ी नंबर यूपी 17 एटी 2830 गाड़ी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खड़ी की। जब वह सुबह गाड़ी के पास पहुंचे तो गायब मिली। तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने सुबह तीन बजे कैंटर चोरी की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से कैंटर बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।