फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने छपरौली रोड पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को चोरी की ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है। 29 अक्तूबर को लोकेश कुमार पुत्र महक सिंह निवासी आजाद नगर ने अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी थी, तभी बदमाश चोरी कर ले गए। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि आजाद नगर से चोरी की गई ई-रिक्शा के साथ छपरौली रोड पर जा रहे हैं, इस पर पुलिस को वहां भेजा और दोनों को दबोच लिया और उनके पास से चोरी की गई रिक्शा भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए बदमाशों में संदीप पुत्र हरिराम निवासी पट्टी मेहर बड़ौत, श्याम पुत्र नंदराव आजाद नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें