बड़ौत (बागपत)।
बड़का गांव के जंगल में तीन दिन से लापता महिला का शव रेलने लाइन के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक वीरमति (55) पत्नी स्वर्गीय बलबीर सिंह बड़का गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार को वह लापता हो गयी थी। शनिवार को महिला के बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को महिला का शव गांव के जंगल में रेलवे लाइन के नजदीक पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने कहा पोस्टमार्र्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।