बागपत। देशराज मोहल्ला बागपत निवासी फरमान पुत्र जमशेर ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर काम करता है। शनिवार की शाम बड़ौत रोड पर स्थित बीयर के ठेके पर बीयर लेने गया था। ओवर रेट को लेकर सेल्समैन से उसका विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर सेल्समैन सहित तीन लोगों ने उसे ठेके में अंदर खींच लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।