फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर चोरी, विरोध में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कई नलकूप में चोरी, विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बड़ौत। बावली- मलकपुर गांव के जंगल में कई नलकूप में शनिवार की रात में सामान चोरी किया। इसके विरोध में रविवार सुबह किसानों ने प्रदर्शन किया।
चोरों ने बावली निवासी नरेंद्र, अनिरुद्ध, रामफल, मलकपुर गांव निवासी विपिन, मोनू, हरवीर, रुस्तमपुर निवासी यशपाल, रोहताश, वीर सैन आदि के नलकूपों में कुंबल और ताले तोड़कर केबिल, स्टार्टर, ऑपरेटर, कटऑउट आदि सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो घटना की जानकारी ली। बाद में किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगातार नलकूपों पर हो रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की। बाद में किसानों ने कोतवाली तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें