फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर गोलियां चलाईं। जांघ मेें गोली लगने से युवक घायल हो गया। इसके बाद हमलावर तमंचे लहराते भाग निकले। घायल को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमित पुत्र अजयपाल गुराना गांव का रहने वाला है। उसकी गांव में ही कुछ दिन पहले एक युवक के साथ विवाद हो गया था। इसी के चलते बुधवार की देर शाम जब अमित अपने घर के बाहर गली मेें खड़ा था, तभी चार युवक आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव मेें दहशत फैल गई। एक गोली अमित की जांघ पर लगी। बाद में हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें