फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर कर्मचारी को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के कर्मचारी ने कॉलेज के ही एक शिक्षक पर बेवजह मारपीट करने आरोप लगाया है। उसने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोघट निवासी कवल जीत सिंह गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे कालेज में एक शिक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसने इसकी वजह पूछी तो उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारी ने थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें