फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहसिंगा हिरण को कुतों ने नोंचकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। वन क्षेत्र से शिकारियों के चंगुल से बचकर बिनौली में आ घुसे बारहसिंगा को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। रंछाड़ दादरी वन क्षेत्र में गाहे बगाहे दुर्लभ वन्य जीवों का शिकार होता रहता है। शुक्रवार की रात में शिकारियों ने एक बारहसिंगा को निशाना बनाया, लेकिन हिरन उनके चंगुल से बचकर बिनौली गांव में आ घुसा। जहां कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोंच डाला। घायल अवस्था में वह बिनौली के शनि देव मंदिर के पास अचेत हो गया। सुबह होने पर खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने जाकर देखा तो बारहसिंगा दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने बारहसिंगा को वन क्षेत्र में ले जाकर दफना दिया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना था कि बारहसिंगा का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें