फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गिरकर हेड कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाइन में खड़ा यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे हायर सेंटर रेफर किया गया। सहारनपुर निवासी चतर सिंह पुत्र पलटू राम यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें अचानक दौरा पड़ा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में अधिक भीड़ होने के कारण परिजन उन्हें लेकर चिकित्सक के कमरे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान चतर सिंह अचानक जमीन पर गिर गए, उनके सिर से खून बहने लगा। घायल अवस्था में उन्हे इमजेंसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें