फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवाड़ा में युवकों ने घुड़चढ़ी में बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव में शनिवार की रात में घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने भीड़ पर तमंचों से गोलियां बरसा दी। गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिनौली सीएचसी ले गई। सीएचसी से लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। इस संबंध में दूल्हे के पिता तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बिजवाड़ा गांव में शनिवार की रात में ओमपाल के बेटे अंकित की घुड़चढ़ी चल रही थी। परिजन और रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव का ही अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों शराब के नशे में थे। उन्होंने डीजे पर नाच रहे युवकों को धमकाना शुरू कर दिया। घुड़चढ़ी में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें तमंचे दिखा कर चुप रहने की धमकी दी। इससे घुड़चढ़ी में हंगामा हो गया। दूल्हे के परिजनों और रिश्तेदारों ने तीनों युवकों को घेर लिया। इसी दौरान तीनों युवकों ने तमंचे निकालकर भीड़ पर गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत फैल गई और घुड़चढ़ी में शामिल महिलाओं और लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से देशपाल पुत्र पवन सिंह, भूपेंद्र पुत्र निरंजन, संजय पुत्र महावीर, निरंजन पुत्र श्रीचंद, रामपाल पुत्र मामचंद निवासी बिजवाड़ा घायल हो गए। इस वारदात के बाद आरोपी तीनों युवक तमंचे लहराते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची औैर घायलों को उठाकर बिनौली सीएचसी में ले गई। वहां के चिकित्सकों ने घायल देशपाल, भूपेंद्र और संजय को मेरठ रेफर किया। इस संबंध मेें दूल्हे के पिता ओमपाल ने एक युवक को नामजद कर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बिनौली थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी के मकान पर पहुंच गई थी भीड़
बिनौली (बागपत)। घुड़चढ़ी के दौरान गोलियां चलाने के बाद आरोपी युवक अर्जुन सीधा अपने घर पहुंचा। लोगों की भीड़ भी उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गई। भीड़ मकान के सामने जमा हो गई। आरोपी अर्जुन ने यहां पर भी तमंचे से कई गोलियां चलाई और भाग गया।

सुनी पड़ी रही गलियां
बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा में घुड़चढ़ी के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद से गांव की गलियां सुनी पड़ी रही। कोई भी ग्रामीण वारदात बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


किसी ने पकड़ने का साहस नहीं किया
बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान तमंचे से गोलियां चल रहे युवकों को किसी ने भी पकड़ने का साहस नहीं किया। गोलियां चलते ही लोगों में भगदड़ मच गई । ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए । यदि ग्रामीण छोड़ा सा साहस करते तो तीनों आरोपी मौके पर ही पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें