बड़ौत (बागपत)। बड़ौली में शनिवार को किसान को गोली मारकर घायल करने के मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। बड़ौली गांव में शनिवार को अपने घर में चारपाई पर लेटे पंकज तोमर पुत्र तेजराम पर चार-पांच युवकों ने गोली चलाई थी। एक गोली उसके बाएं पैर में लगकर बाहर निकल गई और वह गंभीर घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई है।