फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में लूट का विरोध करने पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कसबे में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। परिजन और पुलिस घायल युवक को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कसबा निवासी सुधीर शुक्रवार की रात 10 बजकर 30 मिनट पर परिचित से मिलकर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इस बीच भट्टा कॉलोनी के निकट कुछ युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन सुधीर ने बाइक नहीं रोकी। युवकों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली सुधीर के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल ने शोर मचा दिया। हमलावर फरार हो गए। पुलिस और परिजन उसे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि कसबे के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें