फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और जमीन पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव में परिवार के ही कुछ लोग महिला के मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को 8-10 लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कौसर पत्नी नसीम असारा गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी पहली शादी इरफान पुत्र अजीजू निवासी असारा के साथ हुई । नौ साल पहले इरफान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । उसके एक लड़का और तीन लड़की है। एक साल पहले उसने गांव के ही नसीम से शादी कर ली। उसके पहले पति इरफान के हिस्से की आठ बीघा जमीन और मकान है। जिस पर उनके परिवार के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को 8-10 लोग घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका जब कौसर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उन्होंने धमकी दी कि यदि घर और जमीन नहीं छोड़ी तो जान से मार देंगे। इस संबंध में महिला ने रमाला थाने में छह लोगों के नामजद कर तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें