दोघट (बागपत)।
होली को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चला रहे आठ लोगों के चालान भी काटे।
एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दाहा, बामनौली, भड़ल, सरोरा, पुसार में चेकिंग अभियान चलाया । बिना हेलमेट के बाइक चला रहे आठ लोगों के चालान किए। कारों को रुकवा कर सघन चेकिंग की गई। उन्होंने बताया एसपी बागपत के आदेश पर होली को देखकर चेकिंग अभियान चलाया। इससे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग के चलते डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर इधर-उधर से भाग निकले। इस मौके पर कांस्टेबल अरूण कुमार, दिनेश राठी, रविंद्र कुमार आदि ने वाहनों की चैकिंग की।