बड़ौत (बागपत)।
मोनी उर्फ मोनिका की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उसके मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। 15 फरवरी को नेहरू रोड निवासी मोनी उर्फ मोनिका का शव कोताना रोड पूर्वी यमन नहर के नीचे मिला । मामले में मोनिका के पिता सुरेश चंद शर्मा ने मोनिका के पति, जेठ और बेटे सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने पति को हिरासत में लिया हुआ है। लड़की पक्ष के लोगों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बिसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।