हॉकी और सरियो से छात्र को पीटा
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर कोचिंग करने जा रहे एक छात्र को पांच-छह युवकों ने बेल्ट, हॉकी और सरियो से हमलाकर अधमरा कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
बामनौली गांव निवासी प्रतीक पुत्र नरेंद्र ने कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का कुछ छात्रों का विरोध किया । बुधवार को जब वह कोचिंग सेंटर जा रहा था तभी पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया। उसकी बेल्ट, हॉकी और सरियो से पिटाई कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।