फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कर निकाली खिलाड़ी निशांत के सीने से गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रमाला गांव में शनिवार की रात में यूपी की कबड्डी की जूनियर टीम के सदस्य निशांत को लगी गोली को मेरठ में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार होने की बात कही है। घर में तमंचा कहां से आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में करीब नौ बजे गांव के ही एक बुजुर्ग किशन से हुई कहासुनी के बाद तैश में आया निशांत का भाई प्रशांत घर से तमंचा निकाल लाया था, इस दौरान निशांत और अन्य घरवालों ने उससे तमंचा छीनने की कोशिश की, छीना झपटी में तमंचे से चली गोली निशांत के सीने में लग गई थी। गंभीर रूप से घायल निशांत को परिजन बड़ौत के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उन्हें मेरठ रेफर किया। निशांत गांव रमाला का रहने वाले हैं। निशांत विगत दिनों उड़ीसा हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उनका भाई विक्रांत भी प्रीमियर कबड्डी लीग में तेलुगु टाइटन की ओर से खेलता हैं। कहासुनी से पहले निशांत और प्रशांत अपने दोस्तों के साथ गली में खड़ी बुग्गी पर बैठे वार्ता कर रहे थे। रात हो जाने के कारण किशन ने उन्हें अपने-अपने घर जाने के लिए कहा था, जिसपर किशन और प्रशांत में कहासुनी हो गई थी। फिलहाल मेरठ में एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। इसके आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें