बड़ौतं (बागपत) ।
गुराना रोड गली नंबर छह में युवक को गोली मारने के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि युवक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। 21 दिसंबर को सरफराज पुत्र यामीन को घर से बुलाकर एक व्यक्ति ने पीठ में गोली मार दी । उसे दिल्ली रेफर किया। इस मामले में घायल की भाभी शबनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई । सरफराज अभी भी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी है। साल दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ आरोपी खुले आम परिजनों को धमकी दे रहे हैं कि यदि फैसला नहीं किया तो गंभीर परिणाम होंगे। इस संबंध में उन्होंने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।