बागपत। कुख्यात सुनील राठी को रुड़की पुलिस कड़ी सुरक्षा में रविवार को बागपत जेल लेकर पहुंची। उसको वहां पर छोड़कर रवाना हो गई। पिछले कई दिनों से राठी रुड़की की जेल में बंद था। सुनील राठी ने बागपत जेल से ही तीन नवंबर को रुड़की के चिकित्सक डॉ. एनडी अरोड़ा से पचास लाख रुपये की फोन पर रंगदारी मांगी । इस मामले में उसके और उसकी मां राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस राजबाला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। सुनील को पुलिस ने 14 दिसंबर को बी वारंट पर कोर्ट में पेश किया । वहां की कोर्ट ने उसको रुड़की जेल में ही रखने के आदेश दिए । रुड़की पुलिस ने पीसीआर पर लेकर उससे पूछताछ भी की। रविववार को रुड़की पुलिस राठी को बागपत छोड़कर चली गई । डिप्टी जेलर सुरेश बहादुर सिंह का कहना है कि सुनील राठी रुड़की से बागपत जेल में आ गया है।