बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव में शुक्रवार की रात्रि एक नील गाय कुएं में जा गिरी। शनिवार की सुबह खेत में काम कर रहे लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी राजपाल और वन रक्षक सुनील शर्मा को दी। सूचना पर उन्होंने गांव के जंगल मेें वन कर्मी मनोज और विकास को मौके पर भेजा। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने कई घंटे मशक्कत कर नील गाय को कुएं से निकाला । बाद में इलाज कराकर वन विभाग ने नील गाय को जंगल में छोड़ दिया।