फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की खीर खाकर दो बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर में सोमवार की रात में जन्मदिन पार्टी में खीर खाकर एक परिवार के दो बच्चे बेहोश हो गए। इससे परिजनों मेें हड़कंप मच गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बावली रोड स्थित मोहल्ले में अमित के मकान में ऊपर के हिस्से में एक किरायेदार रहता है। किरायेदार की पत्नी रेखा का सोमवार की रात में जन्मदिन था और उसने खाने के साथ खीर बनाई। खीर उसने अपने दो बच्चे सोनू और राहुल को खाने को दी। खीर खाने के बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उनके पेट में जोर से दर्द होने लगा और दोनों अचानक बेहोश हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि जिस दूध से खीर बनाई गई या तो दूध खराब होगा या उनके द्वारा खाई गई खीर में कुछ जहरीली वस्तु गिर गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें