बागपत। पांच हजार रुपये के इनामी एवं शार्प शूटर अंकित को धनौरा सिल्वरनगर गांव का युवक शरण दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी अंकित बामनौली गांव का है। उसनेे दो साथियों के साथ पुलिस सुरक्षा में धनौरा सिल्वरनगर गांव के किसान देवी सिंह की नवंबर 2016 में हत्या की । इस केस में आरोपी अंकित के अलावा सुनील, थान सिंह निवासी धनौरा सिल्वर नगर, दीपक निवासी दायपुर (मेरठ) फरार चल रहे हैं। चारों आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया। पुलिस के अनुसार पांच हजार रुपये के इनामी अंकित को धनौरा सिल्वरनगर गांव का एक युवक शरण दे रहा है। पुलिस ने पनाह देने वाले पर शिकंजा कस दिया। उल्लेखनीय है कि अंकित और सुनील को शरण देने के आरोप में पुलिस ने चार दिन पहले धनौरा सिल्वनगर गांव के गौरव और देवकरण को गिरफ्तार किया। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा जल्द ही अंकित व उसके पनाह देने वाले को पकड़ा जाएगा।