फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव के तीन ईंट भट्ठों पर लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से रिवाल्वर समेत काफी सामान बरामद किया। आरोपियों ने आसपास के जिलों में भी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

सीओ दिलीप सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपी सलीम गांव नरा (मुजफ्फरनगर), मोहम्मद सरताज और मुमताज निवासी डाल्टनगंज (झारखंड) हैं। जो वर्तमान में गाजियाबाद के गांव अगरौला और पाबी में रहते हैं। गैंग का सरगना सलीम है। इनके पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा, एक बाइक, 22 मोबाइल, एक गैस सिलेंडर, एक बैट्री, आभूषण और कपड़े बरामद हुए हैं। अन्य दोनों आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने बागपत में छह और दूसरे जनपद में भी कई वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से बरामद हुई रिवाल्वर भी चोरी या लूटी गई है। इसका पता किया जा रहा है।

ताऊ की हत्या का आरोपी है सलीम
बागपत। पुलिस के मुताबिक सलीम के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने ताऊ यासीन की वर्ष 2002 में हत्या की। इसके अलावा मंसूरपुर थाना क्षेत्र से एक युवक का वर्ष 2004 में अपहरण कर हत्या की और उसके बाद शव को छिपा दिया।
विज्ञापन


हमें नहीं पता कितनी चोरी और लूट की
बागपत। सलीम ने पूछताछ में बताया उसे खुद नहीं पता उसने कितनी चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया। पहले कई बार जेल जा चुका है। उसके गैंग में चार-पांच सदस्य हैं। सामान रखने के लिए उसने अगरौला लोनी में किराये का कमरा ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें