एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस मामले को गंभीर से नहीं ले रही है। जब तक अधिकांश माल बरामद नहीं हो जाता, तब तक चोरी का खुलासा नहीं माना जाएगा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए केस की विवेचना सीबीआई या अन्य एजेंसी से कराने की मांग की है।
व्यापारयों का कहना है कि मोबाइल शोरूम में 28 जुलाई की रात चोरों ने 45-50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसको लेकर रोष उत्पन्न हो गया था। पुलिस अफसरों ने उनको जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जब तक चोरी का अधिकांश सामान बरामद नहीं होगा, तब तक चोरी का खुलासा नहीं माना चाहिए। उनकी मांग है कि केस की विवेचना सीबीसीआईडी, सीबीआई या दूसरी जांच एजेंसी से कराई जाए। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, मिठठन लाला वर्मा, संजय रुहेला, विक्की चौहान, राकेश मौजूद रहे।