दो गुटों में संघर्ष, चार युवक हिरासत में लिए
बड़ौत (बागपत)। बाजार के बीच शराब के नशे में दो युवकों के गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक उनसे भी भिड़ गए, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखा कर दोनों पक्ष के चार युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
नया बाजार में शराब पीकर किसी बात को लेकर युवकों में मारपीट शुरू हो गई। शराब के नशे में वे लोगों से अभद्रता कर रहे थे। बाजार में भीड़ लगने से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे पुलिस से भी भिड़ गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षाें के चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में हाथापाई चलती रही और वे पुलिस का सिरदर्द बने रहे। बाद में पुलिस ने दोनों गुटों को अलग-अलग कर कोतवाली में बैठाया और उनसे पूछताछ की जा रही है।