फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 9.63 लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिले भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर होली और लोकसभा चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही 1394 लीटर अंग्रेजी और देसी व एक सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब की कीमत 9.63 लाख रुपये बताए है। दस शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए । पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। दोघट में भी पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन

सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास से शराब से लदा कैंटर पकड़ा। कैंटर से 100 लीटर अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की। कैंटर चालक नरेश पुत्र बालेराम निवासी सिलावर आदर्श मंडी जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हरियाणा से दौराला शराब ले जा रहा है। होली पर शराब बिक्री करनी है। वहीं पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग के दौरान शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी। कार से 180 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी नवीन पुत्र धर्मपाल, गुलजार पुत्र सुल्तान निवासी सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि नोएडा में एक व्यक्ति को शराब सप्लाई करनी है। बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने सचिन पुत्र सूबे निवासी रोहटा जनपद मेरठ, किशन पुत्र परमल, अमित पुत्र बप्पी दत्त निवासी कंकर खेड़ा जनपद मेरठ, ओमवीर पुत्र जगवेंद्र निवासी सिसाना को गिरफ्तार कर ईको कार से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। रिंकु पुत्र कलवा निवासी मुकारी को गिरफ्तार कर 36 लीटर शराब पकड़ी। छपरौली पुलिस ने नरेश पुत्र इंद्रपाल निवासी कुरड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। प्रेमपाल पुत्र चरण सिंह निवासी हेवा, सचिन पुुत्र राजेंद्र निवासी कुरड़ी को पकड़ा। उनके कब्जे से 45 लीटर शराब बरामद हुई। सिंघावली अहीर पुलिस ने सतवीर पुत्र भंवर सिंह निवासी कर्म अलीपुर गढ़ी को गिरफ्तार कर 18 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने शनिवार को 9.63 लाख की शराब पकड़ी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें