बड़ौत (बागपत)। मोहित जैन पुत्र सुंदर जैन उम्र 34 निवासी हिलवाड़ी ने शनिवार को देर शाम गृह कलश के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता कुछ दिन पूर्व उसने ससुराल में 2.50लाख रुपये दिए थे। तभी से घर में झगड़ा चल रहा था। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उधर मोहित की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।